BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मानवाधिकारों के बारे में बेहतर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से CISF मध्य खण्ड भिलाई में क्षेत्रीय स्तर की मानव अधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

भिलाई। केन्द्रीय पुलिस संगठनों के कर्मियों को मानवीय गरिमा बनाए रखने और मानवीय कानून का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करने और उनके बीच मानवाधिकारों के बारे में बेहतर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से दिनांक 27.09.2021 को सीआईएसएफ, मध्य खण्ड भिलाई में क्षेत्रीय स्तर की मानव अधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र भिलाई के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा उडीसा राज्यों में स्थित केन्द्रीय शस्त्र पुलिस बलों सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी एवं आरपीएफ के कुल 20 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता की शुरूआत गिरधारी नायक, चेयरमैन, मानव अधिकार आयोग छत्तीसगढ़ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में सीआईएसएफ के 04, बीएसएफ के 04, सीआरपीएफ के 04 एसएसबी के 04 और आरपीएफ के 04 कर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल अध्यक्ष गिरधारी नायक, चेयरमैन, मानव अधिकार आयोग छत्तीसगढ, सदस्य-1 विवेकानन्द सिन्हा, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक, छत्तीसगढ पुलिस, एवं सदस्य-2 बद्री नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग थे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंग्रेजी में उप निरीक्षक/कार्य. केसी खोंगसाई, उप निरीक्षक/कार्य, प्रवीण कुमार लाम्बा पक्ष तथा प्रतिपक्ष टीम सीआईएसएफ ने प्रथम स्थान, प्रधान आरक्षक रामबाबू शर्मा, तथा
आरक्षक सुनील कुमार यादव टीम बीएसएफ ने द्वितीय तथा आरक्षक राजीव कुमार, सहा. कमांडेण्ट दीपक सक्सेना टीम सीआरपीएफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिन्दी में प्रधान आरक्षक एस.के.चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार नाग पक्ष तथा प्रतिपक्ष टीम सीआरपीएफ ने प्रथम, प्रधान आरक्षक दामोदर सिंह, निरीक्षक/कार्य, पुरुसोत्तम लाल कुर्मी टीम सीआईएसएफ ने द्वितीय तथा निरीक्षक विकाश रंजन सिंह, उप निरीक्षक प्रकाश रघुवंशी टीम आरपीएफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संजय प्रकाश महानिरीक्षक, सीआईएसएफ, मध्य खंड भिलाई, के निर्देशन तथा जी.एस.आर.राजू, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ, आरटीसी भिलाई के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डी.प्रकाश, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ रायपुर, हिमांशु पाण्डेय, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ, मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई, विनय काजला, उप महानिरीक्षक सीआईएसएफ इकाई बीसीसीएल धनबाद, अमित माथुर, वरिठ कमाण्डेंट सीआईएसएफ, डाक्टर इकबाल जफर, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री वीपी मिश्ना उप कमाण्डेंट आदि उपस्थित रहे।

Related Posts