BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मात्र 15% राशि अदा करें और मोर मकान मोर आस में लॉटरी में नाम सुरक्षित कराएं, निगम ने प्रथम किश्त की राशि को आधा किया

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर चिन्हारी तथा मोर मकान मोर आस अंतर्गत आवास आवंटन हेतु आज शुक्रवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में परियोजना स्थल परिवर्तन और अन्य प्राप्त 55 से अधिक आवेदनों पर निर्णय लिया गया।

प्रथम किश्त की 30% राशि को शिथिल करते हुए 15% 15% के 2 हिस्से में लिया जाएगा जिसे 1 माह के सीमा में जमा किया जाना है। प्रथम 15% अर्थात लगभग 50000 रुपए जमा करते हुए लॉटरी के लिए नाम सुरक्षित कर सकते हैं। आयुक्त ने कहा कि किरायेदार योजना में आवेदनों पत्रों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त 1000 नए आवेदन पत्र मुद्रित किए जायेंगे।
पात्र आवेदकों के लिए नियमित रूप से आवास ऋण का शिविर किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में उपआयुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, लेखाधिकारी आरके बोरकर, उपअभियंता आशमा डहरिया, आशुतोष ताम्रकार, प्रीतेश वर्मा और दीपक संचेती सहित अन्य मौजूद रहें। अगली लॉटरी फरवरी के अंतिम सप्ताह में कभी भी निकली जा सकती है।

Related Posts