भिलाई। वैशाली नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में सिमप्लेक्स ग्रुप की एमडी डॉ संगीता शाह ने नामांकन दाखिल कर सबको चौका दिया। नामांकन रैली में महिलाओं की जोरदार भारी उमड़ी। डॉ. संगीता शाह भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार थी। चुनाव की घोषणा के पूर्व उन्होंने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया था। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देने पर चुनावी मैदान में कुद पड़ी।
इनकी रैली बैकुंठधाम से राम नगर, परदेशी चौक बघवा मंदिर, गदा चौक, नेहरू नगर कैंप से लेकर, सुपेला, कोहका, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कुरूद, जुनवानी होते हुए दुर्ग पहुंची। हर चौक चौराहों पर समर्थकों ने स्वागत भी किया। श्रीमती शाह के चुनाव लड़ने से वैशाली नगर में मुकाबला त्रिकणीय हो गया है। भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
डॉ संगीता शाह के नामांकन दाखिल करने के बाद से उनके नाम का जमकर नारेबाजी भी समर्थकों द्वारा किया गया। बैकुंठधाम से नामांकन रैली निकली थी। रैली में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं पूरे जोश खरोश के साथ नारा लगाते हुए वाहन में निकले। रैली से दुर्ग कलेक्टर पहुंची। डॉ संगीता शाह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वैशाली नगर की मातृ शक्ति और जनता के जन भावनाओं का सम्मान करते चुनावी मैदान में उतरी है। यह लड़ाई हार या जीत की नहीं है बल्कि वैशाली नगर के हर महिला, युवक, हर जागरूक नागरिक की है। वैशाली नगर बदलाव दिख रहा है।














