साल 2025 में 635 माओवादी पुनर्वासित हुए, अलग- अलग थाना क्षेत्र से 598 माओवादी गिरफ्तार हुए वही जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् 163 माओवादी मारे गये…
जिले में संचालित विभिन्न माओवादी विरोधी अभियान में CCM-01, DKSZC-01, DVCM-10, ACM-34, Coy Member-27, PL Member-41, LOS-LGS and Other Party Member-49 Total 163 माओवादी मारे गये…
साल 2025 में DKSZC-01, DVCM-12, ACM-58, Coy Member-48, PL Member-36, LOS-LGS and Other Party Member- 480 Total 635 माओवादी पुनर्वासित हुए…
साल 2025 में 598 माओवादी काडर्स को अलग-अलग थाना क्षेत्र से माओवादी विरोधी अभियान के तहत् गिरफ्तार किया गया…
जिले में माओवादी उन्मूलन अभियान को गति देने, छ0ग0 शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, अंदरूनी क्षेत्र में सड़क मार्ग के विस्तार हेतु सुरक्षा पहुचाने के दृष्टिकोण से कुल 22 नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना की गई है…
ग्रामीणों से आपसी संवाद, शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प और पुनर्वास योजना के लाभ के लिए जिले में संचालित चलित थाना “मनवा पुलिस, मनवा नाटे” कार्यक्रम के तहत् जिले के अंदरूनी ग्रामों में अब तक 185 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है…
गौवंश तस्करों के विरूद्ध साल 2025 में सबसे अधिक कार्यवाही करते हुऐ सीमावर्ती क्षेत्र से तेलंगाना राज्य की ओर गौवंश की तस्करी करते 13 गौवंश तस्करों से कुल 234 कृषक पशु मुक्त कराये गए…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की कार्ययोजना के अनुरूप बीजापुर क्षेत्र में तैनात डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुये नक्सल गतिविधियों के ऊपर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आगामी दिनों में इस कार्यायोजना को और बेहतर क्रियान्वयन करते हुये क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के साथ-साथ विकास कार्य को गति प्रदान करने हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित की जायेगी।
जिला बीजापुर अंतर्गत नक्सल हिंसा संबंधी अपराधों में वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में घटित नक्सल घटनाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित विवरण निम्नानुसार है-

ऑपरेशन ब्लेक फॉरेस्ट करेंगुटटा: कांकेर, बस्तर जिला की डीआरजी टीम, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल ने हिस्सा लिया। मुठभेड़ में 31 हार्डकोर माओवादी मारे गये, वही माओवादियों से 35 हथियार, बड़ी संख्या में 450 नग IED, 818 BGL Cells, 899 Buldles Codex Wire बरामद किया गया। अभियान के दौरान माओवादियों के द्वारा बनाये गये 216 बंकर (ठिकानों) को सुरक्षा बलो ने ध्वस्त किया।
ऑप्स अन्नापुर- दिनांक 06/06/2025 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया क्षेत्रान्तर्गत अन्नापुर के जंगलों में माओवादियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के परिणामस्वरूप सीपीआई (माओवादी) के CCM गौतम ऊर्फ सुधाकर राव, तेलंगाना स्टेट कमेटी के SZC भास्कर राव, एसीएम रैनी सहित 07 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं, साथ ही घटनास्थल से 02-एके-47, 01-303 रायफल, 02- बीजीएल लांचर, 01-315 बोर, 01-12 बोर देशी कटटा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक, गोला-बारूद एवं नक्सल सामग्री भी बरामद किया गया।
ऑप्स कचिलवार: बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के थाना भैरमगढ़, जांगला एवं नैमेड़ के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत पोटेनार एवं कचीलवार के जंगल क्षेत्र में PLGA कंपनी नम्बर 02 के कमांडर मोड़ियम वेल्ला, डीव्हीसीएम मोटू कवासी, प्लाटून नम्बर 13 कमांडर झितरू एवं PLGA कंपनी नम्बर 02 व प्लाटून नम्बर 13 के अन्य 25-30 सशख माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान दिनांक 03/12/2025 को माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 09 महिला सहित 18 हार्ड कोर माओवादी मारे गये। मारे गये माओवादियों में CyPC- रेनु ओयाम, DCVM सन्नु अवलम, PPCM नन्दा मिडियम, PPCM लालू ऊर्फ सीताराम, PPCM राजू पूनेम, PPCM कामेश कवासी, PPCM लक्ष्मी ताती, PPCM बंडी माड़वी, PPCM सुखी लेकाम, PPCM सोमड़ी कुंजाम शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से सर्च के दौरान 01-एलएमजी, 04- एके-47, 04-एलएलआर, 01-इंसास, 02-303 रायफल, 04- सिंगल शॉट, 02- बीजीएल लांचर, 01- मजल लोडिंग रायफल एवं भारी मात्रा में विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद किया गया।
ऑप्स टेकामेटा- दिनांक 09/02/2025 को नेशनल पार्क एरिया में थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत टेकामेटा के जंगल में हुए मुठभेड़ में ।। महिला सहित 31 माओवादी मारे गये। मारे गये माओवादियों में मद्देड़ एरिया कमेटी के सचिव DVCM हुंगा कर्मा, ACM सुभाष ओयाम, ACM सन्नु उईका, पीपीसीएम सुखमति ओयाम, पीपीसीएम रघु पूनेम सहित कुल 31 माओवादी मारे गये। मुठभेड़ स्थल से 01-एके-47,01 एसएलआर, 01-ईसास, 01-303 रायफल, 01-315 बोर, 08-12 बोर बंदक, 01- बीजीएल राकेट लाँचर (सुरखा), 06-बीजीएल लांचर, 04- मजल लोडिंग रायफल एवं लेजर प्रिंटर, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया।
ऑप्स अर्रा थाना गंगालूर- दिनांक 20/03/2025 को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगल में माओवादियों के उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल की संयुक्त टीम द्वारा संचालित ऑपरेशन में 14 महिला सहित 26 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली। मारे गये माओवादियों में DVCM सीतो कड़ती, ACM सुकई हपका, ACM सुक्की पूनेम, ACM कांती लेकाम, ACM मधु कुंजाम, ACM सुखराम ओयाम, PPCM कोसी पूनेम, PPCM वागा, PPCM बुधरू पूनेम, PM लच्छी पूनेम, PM आयते हेमला जैसे बड़े माओवादी काडर्स शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से 1-एके-47, 01- स्नाईपर एसएलआर, 01-इंसास, 03-303 रायफल, 01-315 बोर बंदूक, 02-12 बोर, 01-बीजीएल लांचर (सुरखा), 03-बीजीएल लांचर, 06- सिंगल शॉट एवं भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतुस एवं गोला बारूद बरामद किया गया।
ऑप्स कांदुलनार- कचलारम बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में DKSZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती और पश्चिम बस्तर डिवीजन के 50-60 माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं एसटीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान दिनांक 13/11/2025 को हुए मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज DVCM कन्ना बुचन्ना, DVCM उर्मिला पति पापाराव, ACM जगत तामो सहित 06 हार्ड कोर माओवादी मारे गये। मुठभेड़ स्थल से 02- इंसास, 01-9mm कार्बाइन, 01-303 रायफल, 01-सिंगल शॉट, 01-12 बोर बंदूक सहित रेडियो, मल्टी मीटर, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया।
चलित थाना – “मनवा पुलिस, मनवा नाटे” का संचालन-नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के दूरस्थ, दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने, आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनसुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा दिनाक 09.11.2025 से “चलित थाना” (Mobile Police Station) की शुरुआत की गई है।
चलित थाना उन आंतरिक क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करेगा, जहां स्थायी थाना अथवा चौकी की उपलब्धता सीमित है या त्वरित पुलिस पहुंच में कठिनाई होती है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पुलिस-जनता समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा विश्वास का वातावरण विकसित होगा।
इस पहल से दूरस्थ एवं आंतरिक अंचलों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा असामाजिक एवं नक्सली तत्वों के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। जिला पुलिस का सतत प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, समर्थित एवं पुलिस से जुड़ा हुआ महसूस करे।
चलित थाना कार्यक्रम की प्रगति:- जिले में संचालित चलित थाना कार्यक्रम की शुरूवात दिनांक 09.11.2025 से की गई। जिसमें जिले के अति संवेदनशील दक्षिण क्षेत्र के ग्राम भटटीगुड़ा, आउटपल्ली, बड़ेसुकनपल्ली, छोटे सुकनपल्ली, बुड़गीचेरू, नड़पल्ली, कमलापुर, मुजालकांकेर, लंकापल्ली, जिनिप्पा, आईपेंटा इन्द्रावती नदी पार ग्राम घरमा, बईल, उतला, घोटपाल जैसे अतिसंवेदनशील एवं पहुंच विहिन ग्राम सहित अब तक 185 दूरस्थ, पहुच विहिन एवं संवेदनशील ग्रामों में जन-संवाद, जन-जागरूकता एवं जन-सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
मोबाईल टावरों की स्थापना जिला बीजापुर में वर्ष 2025 के दौरान जिले के अंदरूनी एवं दूरस्थ ग्रामों में कुल 32 मोबाईल टावरों की स्थापना की गई है। इनमें 19 स्थानों पर जियो (Jio) तथा 13 स्थानों पर बीएसएनएल (BSNL) के मोबाईल टावर स्थापित किए गए हैं।
संचार क्रांति के इस युग में अंदरूनी क्षेत्रों तक मोबाईल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय नागरिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सुलभ हुआ है। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, आवेदन प्रक्रिया तथा डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुँच प्राप्त हुई है।
संकल्प 2026 शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बीजापुर- वर्ष 2026 में सुरक्षा के साथ-साथ विकास एवं विश्वास निर्माण को समान प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने, बुनियादी ढाँचे के सुदृढीकरण तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों के विस्तार हेतु स्थानीय प्रशासन एवं सभी हितधारकों के साथ प्रभावी समन्वय में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। पुलिस-जन सहभागिता, निरंतर संवाद एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बस्तर क्षेत्र भय एवं हिंसा के अतीत को पीछे छोड़ते हुए शांति, प्रगति एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में सशक्त एवं निर्णायक रूप से अग्रसर हो।
संकल्प 2026 के साथ जिले में संघर्ष की पहचान से आगे बढ़कर शांति, विश्वास और समृद्धि का सशक्त प्रतीक बनने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहा है।
















