BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मां लक्ष्मी टेलीकाॅम से मोबाईल चोरी करने वाला अपचारी बालक गिरफ्तार, 4 नग मोबाइल जप्त

रायपुर। विवरण – प्रार्थी सुनील कुमार खत्री ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह फाॅरेस्ट आॅफिस के सामने पंडरी रायपुर में रहता है तथा सरोरा मेन रोड उरला मंे मां लक्ष्मी टेलीकाॅम के नाम से प्रार्थी का स्वयं का मोबाईल दुकान है। प्रार्थी दिनांक 08.09.2020 को शाम 07.00 बजे दुकान बंद कर ताला लगाकर चला गया था। दिनांक 09.09.2020 के सुबह 11.00 बजे करीबन दुकान खोलने आया तो देखा दुकान शटर बंद था किन्तु शटर में लगे ताला नहीं थे तब प्रार्थी अपने लड़के से पूछा ताला नहीं लगा है दुकान का ताला कहां गया तब प्रार्थी दुकान खोलकर अंदर देखा तो दुकान मे रखें कुछ नये मोबाईलों के खाली डिब्बे पड़े थे जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर 02 नग स्पार्क एवं 02 नग इंटेल विजन कुल 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 34,987 रूपये को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 296/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना उरला की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी व आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरोरा निवासी एक अपचारी बालक को दिनांक घटना को देर रात्रि उक्त मोबाईल दुकान के पास देखा गया था। जिस पर टीम द्वारा अपचारी बालक को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक द्वारा दुकान के शटर में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर मोबाईल चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। अपचारी की निशानदेही पर चोरी की 04 नग माबाईल फोन जुमला कीमती 34,987 रूपये बरामद कर जप्त किया गया। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – एक अपचारी बालक।

Related Posts