BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मां का 100वां जन्मदिन मनाने गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, हीराबा के नाम से जानी जाएगी गांधीनगर की सड़क

पीएम मोदी अपनी मां हीराबा के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ रह सकते हैं, इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा….

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (हीराबेन) 18 जून को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करेंगी। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री इस दिन गुजरात में रहेंगे और उनके अपनी मां से मिलने की संभावना है।

सड़क का नाम होगा ‘पूज्य हीरा मार्ग’
उधर, गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने बताया, रायसन पेट्रोल पंप के निकट स्थित 80 मीटर मार्ग का नाम पूज्य हीराबा मार्ग रखा जाएगा। इसका मकसद उनका नाम आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
परिवार ने बताया, 18 जून को पीएम के गृहनगर वडनगर में हतकेश्वर महादेव मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ होगा। मोदी के परिजनों ने इस दिन अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में दोपहर भोज का आयोजन भी किया है।

आखिरी बार मार्च में अपनी मां से मिले थे मोदी
पीएम मोदी 18 जून की एक दिन की यात्रा के दौरान गुजरात में पावागढ़ मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह वडोदरा में रैली को संबोधित करेंगे। इसी बीच वह गांधीनगर जाकर अपनी मां से मिल सकते हैं, जहां वह पीएम के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। मोदी पिछली बार मार्च माह में अपनी मां से मिले थे।

Related Posts