BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्कुली बच्चों को टी-शर्ट और छतरी का किया गया वितरण

भिलाई। समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत ही कम समय मे अपनी अलग पहचान बनाने वाली संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 03 अगस्त 2024 को लिबास कार्यालय में स्कूली बच्चों को टी- शर्ट और छतरी का वितरण किया गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्यकरने वाली संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने न केवल “लिबास” के माध्यम से कपड़ो का वितरण किया हैं वरन् जरूरत पड़ने पर बरसात में बरसाती एवं छातो, गर्मी में पंखे एवं चप्पल, जरूरतमंद छात्रों को सायकल आदि का वितरण किया हैं।

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. मिठठू ने बताया कि निरंतर स्वच्छता अभियान, श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रो में कैरियर, निर्माण जैसे कार्यों से जुड़ी संस्था समाज की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

संस्था माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल समाज में व्याप्त बुराइयों के विरूद्ध जैसे की नशा मुक्ति कार्यक्रम, महिला उत्पीड़न कार्यक्रम, पढाई के प्रति लोगों में जागरूकता कार्यक्रम आदि का संचालन भी टूस्ट द्वारा समय-समय पर किया जाता है।

आगे चर्चा करते हुए संस्था के फाउन्डर मेम्बर डॉ. संतोष राय ने बताया कि मां शारदा सामर्थ्य चैरिटिबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किये जाते है साथ ही साथ अनेक ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता हैं जिसमें गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुँचाया जा सके एवं उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके।

Related Posts