भिलाई-3। दुर्ग जिले के महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं को पिछले करीब 10 माह से उनका मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय नही मिलने की बात स्वयं सेविकाओं द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी कई बार बताया गया है उनके बाद भी 10 माह से उनको भटकना पड़ रहा है। कही से कोई सकारात्मक पहल नही होने पर कल एक दिन के लिए हड़ताल करेंगी।
ज्ञात हो कि प्रति माह इन महिला पुलिस स्वयंसेविका को ₹1000 का मानदेय दिया जाता है। लेकिन पिछले 10 माह से अभी तक मानदेय नहीं मिलने से इन लोगों को काफी आर्थिक संकट से गुजर रहे है। महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं का सेवा विभिन्न कार्यों में शासन प्रशासन द्वारा ली जा रही है। मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित महिला पुलिस स्वयंसेविकाए कल 28 दिसंबर को पाटन में बड़ी आंदोलन करने की
चेतावनी एसडीएम पाटन एवं पुलिस विभाग को दी है।
उनके द्वारा सौंपा ज्ञापन में बताया गया है कि
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं शासन की
पहल से महिला सशक्तिकरण एवं राज्य में शांति
व्यवस्था मजबूत करने हेतु छत्तीसगढ़ के 2 जिलों
में दुर्ग एवं कोरिया में महिला पुलिस स्वयंसेविका
को गठित कर नियुक्त किया गया है। जो कि शासन
की योजनाओं का लगातार प्रसार कर रही है।

प्रशासन ने कोविड-19 और चुनाव सहित विभिन्न कार्यों में इन महिला पुलिस स्वयंसेविका का सहयोग ले रही है। इसके अलावा अपने वार्ड में भी महिला पुलिस स्वयंसेविका कार्यरत है। इनके कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बधाई दी है लेकिन आज 10 माह है गए इन महिला स्वयं सेविकाओं को मानदेय नहीं मिलने से इनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन में पाटन थाना क्षेत्र ,अंडा थाना क्षेत्र, उतई क्षेत्र, अमलेश्वर थाना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के महिला अपनी मांगों को लेकर 28 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आंदोलन कर सरकार का ध्यानाकर्षण करेंगी।















