BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला से दुष्कर्म करने वाला CSPDCL का आरोपी बाबू गिरफ्तार, आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया, तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी…

 

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू (38 वर्ष) को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर महिला से प्रेम प्रसंग बनाकर शारीरिक शोषण करने, गाली-गलौज, धमकी देने और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप है।

दिनांक 10.12.2024 को पीड़िता ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2022 में CSPDCL रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज से हुई थी, मनीष दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष ने अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया, तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो मनीष ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 745/2024 के तहत धारा 64(2)(m), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू पिता स्व. रजनीश हेमराज उम्र 38 साल निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी।

Related Posts