दुर्ग। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी एसआई प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 04.01.21 को दोपहर करीब 12:30 बजे प्रार्थिया ने चौकी में लिखित शिकायत आवेदन दिया कि घटना स्थल पोटिया शराब भट्टी रोड आम रास्ता पर आरोपी 1) संजू सोनी पिता कैलाश सोनी, उम्र 37 वर्ष 2) मुकेश सोनी पिता कैलाश सोनी उम्र 35 वर्ष और 3) दिनेश सोनी पिता कैलाश सोनी उम्र 33 वर्ष पता इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड दुर्ग ने पीड़िता को बुरी नियत से छेड़छाड़ कर हाथ-पैर पकड़े, जिन्हें समझाने पर गंदी-गंदी गालियां देते हुए उठा लेने की शिकायत पर जांच कर अपराध क्रमांक 0/21 धारा 354 (क), 294, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में आज जेल भेजा गया। आरोपी तीनो सगे भाई है।









