BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला सशक्तिकरण व प्रोत्साहन समारोह 12 मार्च को: महिलाओ को उनका हक दिलाना मेरा काम है- रीता सिंह गेरा

भिलाई। रविवार 12 मार्च को भिलाई निगम एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण व प्रोत्साहन समारोह का आयोजन बैकुंठ धाम मैदान, भिलाई में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा होंगी वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम करेंगी। विशिष्ठ अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में स्मिता बघेल, सुनीता सहरावत, प्रतिमा चंद्राकर, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, शशि सिन्हा, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार, सरिता परगनिया, सुभद्रा सिंह और जया मिश्रा शामिल होंगी।

आयोजक व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस के अवसर पर यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। महिला शक्ति टीम को आगे बढ़ाना है इनकी सहयोग से ही मैने चुनाव लडा और जीत दर्ज की। महिलाओ की हर सुख दुख में मै उनके साथ रहती हु, देर रात तक उनकी समस्याओं को सुनती हु और उसके निराकरण की पहल करती हूं।

श्रीमती गेरा ने आगे कहा कि महिलाओ में बहुत ही हिचक रहती है, इसके लिए उनको मोटिवेट करती हु, मै उनको समझाती हूं की हम डरेंगे तो कैसे लड़ेंगे। महिला उत्पीडन पर थाने जाने की सलाह देती हूं, जो थाने जाने में हिचकिचाते है मैं स्वयं उनके साथ जाती हूं। भूपेश सरकार की योजनाओं को घर घर तक और खास कर महिलाओ तक पहुंचाने का करती हूं। सरकार की योजनाओं की प्रचार प्रसार के लिए मैंने टीम बनाई है जो कका के योजनाओं को एक एक लोगो तक पहुंचाते है।

श्रीमती गेरा ने आगे कहा कि इस बार का बजट महिलाओ के लिए बहुत अच्छा है। बजट में महिलाओ का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओ को उनका हक दिलाना मेरा काम है, उनके मन से डर निकालने का काम करती हूं। लोगो को आर्थिक सहायता के लिए मदद बैंक की शुरुआत की हूं, लोगो को अब किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। मै अपने कमाई का दस प्रतिशत हिस्सा महिला सशक्तिकरण टीम को बढ़ावा देने के देती हूं। कोरोना काल में मैंने लोगो को चिकित्सा, स्कूल फीस, शादी जैसी जरूतमंदो को भटकते देखा था इसलिए मदद बैंक की शुरुआत की। जिसमे लोगो अपने बच्चो की फीस भरने, अपने बच्चो की शादी करने, छोटे मोटे कार्यक्रम, मकान बनाने और ईलाज के लिए मदद करता है। मदद बैंक 12- 13 वार्डो में चल रहा है। आने वाले समय में सभी वार्डो में शुरू हो ताकि किसी को ब्याज पर पैसे ना लेना पड़े और ना बैंक जाने की जरूरत पड़े।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनिता बघेल, माधुरी, पुष्पा सिंह, रीमा सिंह आदि उपस्थित थी।

Related Posts