भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं।
तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। प्रियंका गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं। प्रियंका गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा मैंने बचपन में पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, और कंचे सभी खेल खेली हूं।
महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच, चलाया लट्टू, कहा- बचपन में ये खेल खेली हूं…@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @priyankagandhi @RahulGandhi @bhupeshbaghel @DeepakBaijINC @Devendra_1925 @INCIndia @IYC @CGCongress1 @DurgDist @CG_Police @ipskabra pic.twitter.com/XnT8WZzdBo
— Sarnath Express News (@SarnathNews) September 21, 2023
जब मुख्यमंत्री की भंवरा खेलने वाली बात सुनकर मुस्कराई प्रियंका गांधी: अपने संबोधन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब प्रियंका दीदी ने भंवरा खेला तो मुझे लगा वे ठीक तरह से नहीं चला पाएंगी लेकिन उन्होंने बहुत बढ़िया तरीके से भंवरा चलाया, मैं खुद हैरान रह गया। इस बात को सुनकर प्रियंका गांधी ने भी मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी।















