BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला समाज की असली शिल्पकार है : उन्नति ठाकुर…sarnathexpress.com

दुर्ग (सारनाथ एक्सप्रेस): हमलोग दो बहन है। सभी लोग मेरे माता-पिता से पूछते थे कि आपका कोई लड़का नही है तब पेरेंट्स कहते थे कि हमारी बेटियां ही सक्षम है और मैंने जन धारणाओं को तोड़ते हुए डीएसपी बनी। महिलाएं किसी भी रूप में पुरुषों से कम नही है। वो किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर सकती है। महिला समाज की असली शिल्पकार होती है। उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिए।  जिस समाज में महिलाओं का स्थान सम्मानजनक होता है वह उतना ही प्रगतिशील और विकसित होता है। राष्ट्र निर्माण में नारी केन्द्रीय भूमिका निभाती है। यह सब बातें दुर्ग जिले में पदस्थ डीएसपी उन्नति ठाकुर ने सारनाथ एक्सप्रेस से कही। उन्नति ठाकुर की प्रारंभिक व हायरसेकंडरी तक कि शिक्षा होलीक्रॉस, पेंशनवाड़ा, रायपुर में हुई। वर्ष 2012 में इन्होंने रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई से इलेक्ट्रॉनिक एन्ड टेली कॉम्युनिकेशन में बीई किया। वर्ष 2013-15 में इन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा मे एमए की डिग्री हासिल किया। वर्ष 2013 के सीजीपीएससी में इनका चयन अधीनस्थ लेखा-सेवा अधिकारी के पद पर हुआ। वर्ष 2015 में इनकी पोस्टिंग इंद्रावती भवन, नया रायपुरा में हुआ, जहां इन्होंने डेढ़ वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2015 के सीजीपीएससी में इनका चयन डीएसपी के लिए हुआ। ट्रेनिंग के पश्चात इनकी पहली पोस्टिंग दिसम्बर 2018 में दुर्ग जिला में हुआ। दुर्ग जिला में इन्होंने नन्दनी थाना, भिलाई भट्टी थाना में अपनी सेवाएं दी और अभी भी यही पदस्थ है। पेंटिंग और स्केच में विशेष रुचि रखने वाली उन्नति ठाकुर अपने दादा जी को अपना आदर्श मानती है। इनके दादाजी टीचर थे जो अब रिटायर्ड हो चुके है, 87 वर्ष के होने के बाद भी वो आज बिजनेसमैन है। इनके माता-पिता दोनो ही टीचर है जिसके कारण शुरू से ही इनके घर मे पढ़ाई का माहौल था। इनके माता-पिता शासकीय सेवक है इसलिए इनकी भी प्राथमिकता थी कि शासकीय नौकरी कर समाजसेवा करना है। इसलिए इस फील्ड को चुनी। पीएससी की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए इन्होंने कहा है कि न्यूजपेपर पर फोकस करे खासकर एडीटोरियल कॉलम पर जोर देवे। इससे लिखने की कला सीखने मिलती है, डे टू डे अपडेट रहे। असफलताओं  से बिल्कुल भी निराश नही होना चाहिए। लगातार प्रयास से सफलता आवश्य ही मिलती है। हाल ही में सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के आरोपी को पकडऩे में इनका भी योगदान रहा जिसके लिए इन्हें इंद्रधनुष अभियान के तहत डीजीपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Related Posts