BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

महिला यात्री पर पेशाब करने वाले TTE पर रेल मंत्री का बड़ा एक्शन: नौकरी से किया बर्खास्त, GRP ने किया गिरफ्तार

राजेश नामक यात्री ने शिकायत की कि वह और उसकी पत्नी अकाल तख्त एक्सप्रेस के डिब्बा ए 1 की सीट संख्या 31 व 32 पर किऊल से अमृतसर जा रहे थे, इसी दौरान पत्नी पर पेशाब कर दिया था…

लखनऊ (ए)। कोलकाता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में महिला पर पेशाब करने वाले टीटीई के खिलाफ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ा एक्शन लिया. उन्होंने टीटीई को नौकरी से निकाल दिया है. टिकट परीक्षक (TTE) मुन्ना कुमार को  राजकीय रेलवे पुलिस  चारबाग ने सोमवार 13 मार्च को ट्रेन नंबर 12317 पर एक महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया. वह अपने पति के साथ बिहार के किऊल से अमृतसर जा रही थी।

मामला क्या है?  जीआरपी लखनऊ के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि राजेश नामक यात्री ने शिकायत की कि वह और उसकी पत्नी अकाल तख्त एक्सप्रेस के डिब्बा ए 1 की सीट संख्या 31 व 32 पर किऊल से अमृतसर जा रहे थे. शिकायतकर्ता के अनुसार देर रात करीब साढ़े बारह बजे मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति ने उनकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया।

रेलवे पुलिस ने क्या कहा? नवरत्न गौतम ने बताया कि मुन्ना कुमार बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. वह रेलवे में टीटी है और सहारनपुर में तैनात है. मुन्ना अकाल तख्त एक्सप्रेस में तैनात नहींं थे. उन्होंने बताया कि वो नशे में था या नहींं, इस बारे में जांच की जा रही है. गौतम ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत जीआरपी चारबाग लखनऊ (GRP) से की गयी थी।

इसके बाद आरोपी मुन्ना कुमार को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4/5 से गिरफ्तार कर लिया गया था. बता दें कि मुन्ना भी बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और सहारनपुर में रेलवे के टीटी के रूप में कार्यरत है, लेकिन वह इस ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात नहींं था. उस पर आरोप है कि वह शराब के नशे में था. यात्रा के दौरान मुन्ना छुट्टी पर था।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के A-1 कोच में सफर कर रहे थे. रात 12:30 बजे उनकी पत्नी अपनी सीट पर सो रही थीं, तभी सहारनपुर में पोस्टेड टीटीई मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया. शोर मचाने पर यात्री इकट्ठा हो गए और टीटीई को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान यात्रियों ने टीटीई की पिटाई कर दी. टीटीई नशे में धुत था और उसने पेशाब कर दिया था. जीआरपी सीओ संजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ कंट्रोल रूम और ट्विटर के माध्यम से परसो मध्य रात्रि में सूचना मिली थी कि एक दंपत्ति बिहार से आ रहे थे और चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व ही मुन्ना कुमार नामक टीटी ने महिला पर पेशाब कर दिया।

सिन्हा ने बताया कि आरोपी टीटीई को ट्रेन से पकड़ कर नीचे उतारा गया और वादी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. टीटीई के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 354(A) और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts