BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

महिला नेत्री को ईवीएम के सामने आरती करना पड़ा महंगा, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है…

मुंबई (ए)। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बीच आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर मुश्किल में पड़ गई हैं. चुनाव के दौरान ईवीएम के सामने आरती करना उनके लिए महंगा पड़ गया है. पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

पुणे सिटी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा, “ईवीएम के सामने आरती करने के बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।”

पुणे शहर के पुलिस सीपी अमितेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “रूपाली चाकणकर पर कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ बारामती संसदीय क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ में अनधिकृत प्रवेश के लिए मामला दर्ज किया गया है. उन पर जन प्रतिनिधि अधिनियम की संबंधित धाराओं और आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. तीसरे चरण में लातूर, सांगली, बारामती, हथकनंगले, कोल्हापुर, माधा, उस्मानाबाद, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, सतारा और सोलापुर लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं. तीसरे चरण में 7 मई को शाम पांच बजे तक 53.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

बारामती लोकसभा सीट सबकी नजरें टिकी हुई थीं. इस सीट पर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के बीच मुकाबला है. वोटिंग के बाद तीसरे चरण के सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Related Posts