BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

महिला दोस्त को कॉकपिट में बिठाया पायलट ने, DGCA ने एयर इंडिया के CEO को भेजा कारण बताओ नोटिस

एयर इंडिया के एक पायलट पर आरोप है कि उसने एक महिला मित्र को कॉकपिट में बैठाया था. इस मामले पर अब डीजीसीए एक्शन में है…

नईदिल्ली (ए)। एयर इंडिया की दुबई से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में अपने साथ बिठाया था. इसके बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयर इंडिया के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. यह घटना 27 फरवरी को हुई थी।

इस मामले में आरोपी पायलट के खिलाफ डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि पायलट ने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया है. इसके अलावा एविएशन सिक्योरिटी हेड हेनरी डोनोहो को इस मामले लापरवाही दिखाने और कोई शिकायत दर्ज न करने पर भी नोटिस भेजा गया है।

कैसे मिली मामले की जानकारी एयर इंडिया सीईओ और एविएशन सिक्योरिटी हेड दोनों को 21 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इस पूरे मामले को लेकर फ्लाइट के एक क्रू मेंबर की तरफ से शिकायत की गई थी कि पायलट ने कॉकपिट में अपनी महिला दोस्त को एंट्री दी और उसे वहीं खाना-ड्रिंक सब सर्व करवाया. इस मामले पर एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल से जुड़े किसी भी मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही इस घटना के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

केबिन क्रू ने शिकायत में क्या कहा? इस मामले को लेकर पिछले हफ्ते DGCA ने एयर इंडिया की उड़ान AI 915 दिल्ली के पूरे चालक दल को दुबई के लिए ऑफ-रोस्टर कर दिया था. क्रू मेंबर की शिकायत में बताया गया कि पायलट ने केबिन क्रू से पूछा था कि क्या बिजनेस क्लास में खाली सीटें हैं? क्योंकि उसकी दोस्त इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर रही थी. पायलट चाहता था कि उसे अपग्रेड किया जाए. सीट खाली नहीं होने पर पायलट ने कॉकपिट में ही उसे बैठने को कह दिया और उसके लिए स्नैक्स और शराब का भी इंतजाम किया गया।

Related Posts