BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला दिवस पर विशेष कविता: आग्रह- नेहा पांडे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग

आग्रह
मेरी प्यारी बहनों ये दुनिया बहुत ही सुंदर है, बढ़ो आगे न कभी घबराओ !
शिक्षा को अपना शस्त्र बनाओ
ज्ञान रूपी दीपक जलाओ !
पहचानो अपने हुनर को ,
फिर खुद की पहचान बनाओ!
कोई बात ना हो पसंद तो ,
ना कहना भी सीख जाओ!
रहो न कभी किसी पर निर्भर,
प्रसन्नता का यही पथ अपनाओ !
पहले रखो अपने तन मन का ख्याल ,
फिर खुशहाली ही खुशहाली फैलाओ !
इति
नेहा पांडे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग

Related Posts