BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

महिला खनन इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: चेकिंग के नाम पर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महिला माइनिंग इंस्पेक्टर की पिटाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर कार्रवाई में जुटी हुई है…

पटना (ए)।  राजधानी पटना के बिहटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ उपद्रवी एक महिला माइनिंग इंस्पेक्टर को जमीन पर घसीट-घसीट कर पीटते दिख रहे हैं साथ ही अश्लील गालियां भी दे रहे है। बालू ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान सोमवार को बालू माफिया ईंट-पत्थर से पुलिस की टीम हमला कर दिया. माइनिंग टीम के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा. पुलिस के कई जवान भाग गए लेकिन इंस्पेक्टर घिर गईं।

इस घटना में माइनिंग इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं, इस मामले में पटना के एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई शुरू हो गई है. बिहटा का यह मामला है. तीन एफआईआर दर्ज की गई है. अभी तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहटा प्रखंड में जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर अनुमंडल दंडाधिकारी और दानापुर थाना के नेतृत्व में आज ओवरलोडिंग वाहनों के साथ-साथ अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की गई. इस कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची हुई थी. कोइलवर पुल के नीचे बंद पेट्रोल पंप के पास उपद्रवियों ने छापेमारी टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसमें जिला खनन पदाधिकारी सहित दो खनन निरीक्षक घायल हो गए. वहीं, तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसकी सूचना पर पटना के जिलाधिकारी ने तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और दानापुर थाना को घटनास्थल पर भेजा. पत्थरबाजी करने वालों के विरूद्ध सघन छापामारी की जा रही है. 44 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. लगभग 50 वाहनों को भी पकड़ा गया है।

वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध भी एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर बिहटा में ही कारवाई में जुटे हुए हैं. वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि जिनकी भी संलिप्तता रहेगी सबके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts