BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला को सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर अपने ऑफिस ले जाकर छेड़छाड़ करने वाला सिक्युरिटी गार्ड ठेकेदार गिरफ्तार

 

भिलाई। थाना आजाद चौक रायपुर से शुन्य की अपराध डायरी अंतर्गत धारा 354 भादवि तथा पीडिता का कथन, केश डायरी थाना कुम्हारी घटनास्थल होने से लाकर पेश करने पर असल नंबरी अपराध कायम किया गया । प्रार्थिया के रिपोर्ट में सिक्युरिटी गार्ड ठेकेदार सुरेश पांडे द्वारा गार्ड की नौकरी का प्रलोभन देकर अपने साथ मो. सा. में बैठाकर टाटीबंध से कुम्हारी बजरंग चौक के पास अपने आफिस लेकर जाकर हाथ बांह पकड कर छेडखानी कर रहा था।

प्रार्थिया द्वारा मना करने पर भी जबरदस्ती हाथ बांह पकड़ने लगा कि पीड़िता के लज्जा भंग करने की रिपोर्ट पर शुन्य की अपराध डायरी पर से थाना कुम्हारी में असल नंबरी अपराध क्रमांक 335 / 2022, धारा 354 भादवि का अपराध कायम कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल प्रभाव से आरोपी सुरेश पाण्डे पिता रामकृपाल पाण्डे उम्र 52 साल साकिन गुरुघासीदास मंदिर के पास, साहू पारा वार्ड क्रं 01 कुम्हारी जिला दुर्ग को दिनांक 06.11.2022 को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. 1557 नंदलाल सिंह, राकेश राजपूत, ओम प्रकाश राजगढे, मनीष वर्मा, बंटी सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts