BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को शादी का प्रलोभन देकर बनाया जबरदस्ती शारीरिक संबंध और फिर दूसरी लड़की से किया शादी और फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया…

बलौदा बाजार। पीडिता द्वारा दिनांक 13/10/2023 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी हिमांशु देवांगन पिता तुकाराम देवांगन निवासी पौसरी थाना सिमगा द्वारा तुमसे प्यार करता हूं शादी करूंगा कहकर बातचीत करने लगा। दिनांक 20/06/2022 को सुबह 11.00 बजें हिमांशु अपने घर में बुलाकर शादी करूंगा, कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया था। फिर हिमांशु देंवागन ने मई 2023 में अन्य लडकी से शादी कर लिया।

फिर दिनांक 25/09/2023 को फोन कर गांव के बाहर बुलाया, शारीरिक संबंध बनाओं नही तो तुम्हारे होने वाले पति को बता दूंगा, बोलकर जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और लगातार आने जाने के रास्ते में आकर धमकी देता है। कि रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी हिमांशु देवांगन के विरूध्द थाना सिमगा में अपराध क्र. 321/2023 धारा 376,376(2),(ढ),506 भादवि पंजीबध्द कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

जिसके निर्देश पर थाना प्रभारी सिमगा द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरेापी हिमांशु देवांगन पिता तुकाराम देवांगन को 24 घंटे के अंदर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया, जो अपने जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 13/10/2023 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14/10/2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैा

सम्पूर्ण कार्यवाही:- निरीक्षक मंजूलता राठौर, सउनि एस के कुरैशी, प्रआर जागेश्वरी वर्मा, मआर अहिल्या वर्मा, आर. धनेश्वर ध्रुव , बब्बू साहू व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Posts