BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को ब्लैकमेल कर अपने किराये के घर में ले जाकर लगातार 10 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही…आरोपी द्वारा प्रार्थिया को ब्लैकमेल/अपहरण कर जबरन दुष्कर्म को दिया गया अंजाम…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों के धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मणीपुर पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है…

 

 

 

अंबिकापुर। दिनांक 28.04.2025 के शाम करीब 07.00 बजे प्रार्थिया व उसके ससुराल वाले घर में थे, उसी दौरान जब प्रार्थिया अपने घर से सड़क तरफ निकली तो आरोपी ग्राम मानिकप्रकाशपुर निवासी दिलराखन उम्र 22 वर्ष वहां पहले से मौजुद था, प्रार्थिया के पास आकर बोला कि ‘‘तेरा मेरे पास कुछ फोटो है, यदि वह प्रार्थिया के ससुराल वालों को दिखा देगा तो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी और तेरा पति तेरे को छोड़ देगा। चल मेरे साथ मोटर सायकल में बैठ’’

प्रार्थिया परिवार टूटने के भय से आरोपी के साथ बैठ गई आरोपी द्वारा अम्बिकापुर बिलासपुर चौक स्थित भाथूपारा आरोपी अपने किराये के मकान में ले जाकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है।

आरोपी अपने किराये के मकान में रखकर शराब के नशे में रोज 10 दिनों तक प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहा। प्रार्थिया के अचानक गायब होने से उसके परिजनों द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गई।

इसी दौरान दिनांक 07.05.2025 को पुलिस व परिजनों के द्वारा प्रार्थिया को दस्तयाब किया गया। दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थिया का पति अपने ससुराल आकर बोला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, और मैं उसे अब नहीं रखुंगा। आरोपी के कृत्य से प्रार्थिया को पारिवारिक, मानसिक, शारिरीक रूप से शोषण हुआ है। जिससे प्रार्थिया मानसिक रूप से सदमे में है जिसकी रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण सदर के आरोपी दिलराखन उम्र 22 वर्ष निवासी मानिकप्रकाशपुर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 21.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, महेष्वरशरण सिंह, सतीष सिंह, मदनगोपाल परिहार, आरक्षक उमाशंकर साहू व पुलिस स्टॉफ सक्रिय रहे।

Related Posts