BREAKING

Uncategorised

महिला को उसके घर अंदर ले जाकर और डरा धमकाकर खेत तरफ ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 07 घन्टे के भीतर गिरफ्तार

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता थाना पत्थलगांव क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला दिन में अपनी पुत्री के साथ घर में थी, उसी दौरान उसके घर में आरोपी परमेष्वर सिदार आया और पीड़िता की पुत्री को वहां से भगा दिया तथा पीड़िता को उसके घर अंदर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया एवं शाम के समय भी आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमका कर खेत तरफ ले जाकर पुनः दुष्कर्म किया, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी परमेष्वर सिदार के विरूद्ध अप.क्र. 148/21 धारा 376, 450 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी परमेष्वर सिदार उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम तिलडेगा भदरापारा थाना पत्थलगांव को दिनांक 19.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. के.के. साहू, आर. 558 तुलसी रात्रे, आर. 418 रमन पाटले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

घर के सामने खड़ी पिकअप वाहन से महुआ तथा गुड़ की पेटी चोरी करने वाले आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी देवराज अग्रवाल निवासी कश्मीरी गली पत्थलगांव ने दिनांक 17.07.2021 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि में घर के सामने एक पिकअप वाहन में राशन, गल्ला का सामान, महुआ, गुड़, कोक इत्यादि को रखकर घर के अंदर सो गए थे, उसी रात्रि में अज्ञात आरोपी उक्त पिकअप में रखे तीन बोरी महुआ और एक पेटी गुड़ को चोरी कर ले गए। आवेदक की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 149/21 धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिलबर केरकट्टा और जगतराम कुजूर चोरी किए हुए महुआ और गुड़ को बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं, सूचना पर तत्काल घेराबंदी करते हुये रेड कार्यवाही कर दिलबर केरकेट्टा एवं जगतराम कुजूर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किये तथा आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ 03 बोरी महुआ तथा एक पेटी गुड़ बरामद किया गया।

आरोपी 1-दिलबर केरकट्टा उम्र 40 वर्ष निवासी लभनीपारा लुडेग थाना पत्थलगांव एवं 2- जगतराम कुजूर उम्र 46 वर्ष निवासी डूमर टोली थाना जशपुर को गिरफ्तार कर दिनांक 19.07.2021 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. राजेश यादव, आरक्षक तुलसी रात्रे, कमलेश वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts