बेमेतरा। दिनांक 11.08.2020 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम 05.00 बजे प्रार्थिया अपने घर में बच्चो के साथ बैठे थे तभी उसका जेठ आशु लाल साहू जबरदस्ती मेरे घर अंदर घुस कर मुझे बेइज्जती करने की नियत से मेरी साड़ी को खींचकर उतारने की कोशिश कर रहे थे तब मै अपने आप को बचाने व चिल्लाने की कोशिश की तो मेरा जेठ मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये हसिया से मारने की कोशिश करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, मारपीट करने से मेरे बाये हाथ के अंगुठे के बीच एवं बाल को पकड़कर खींचने से मेरे सिर में दर्द हो रहा है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 454, 354 (क),506 बी, 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा द्वारा थाना बेमेतरा प्रभारी एवं थाना स्टाफ को आरोपी पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर विवेचना आरोपी पतासाजी के दौरान आज दिनांक 27.08.2020 को थाना बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी आशु लाल उर्फ अशोक साहू पिता जग्गुराम साहू उम्र 42 साल थाना व जिला बेमेतरा को पकडा गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 27.08.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र.आर. प्रदीप साहू, आर. संदीप साहू, जितेन्द्र नेताम पुरूषोत्तम कुम्भकार, राजेश ध्रुव, राम सिंह, यशवंत जांगड़े, अनिल निषाद, म.आर. बिरेन्द्र चंद्रवंशी, प्रियंका शर्मा एवं अन्य स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।









