भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी के अपराध क्रंमाक 10/2022 धारा 376 (2)(द), 384, 294, 506 भादवि आरोपी को थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में पीडिता द्वारा उसके साथ घटित अनाचार की घटना के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
आरोपी मुकेश भाटिया पिता सरदारी लाल भाटिया उम 50 वर्ष
पता महावीर नगर रायपुर के द्वारा पीडिता के साथ उसको प्रेमजाल में फंसाकर विगत 02-03 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था।
पीडिता द्वारा जब इसका विरोध किया जाता तो आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिया जाता तथा रुपये की मांग भी करता था। इस प्रकार पीडिता आरोपी के द्वारा किये जाने वाले कृत्य से परेशान होकर पुलिस से अपनी पूरी व्यथा बतायी।
जिस पर थाना भट्टी पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, आरक्षक सुरेश नायडू, आरक्षक राजेन्द्र बंछोर की उल्लेखनीय
भूमिका रही।
अपराध क्रंमाक 10/2022 धारा 376(2)(ढ), 384, 294, 506 भादवि, आरोपी- मुकेश भाटिया पिता सरदारी लाल भाटिया उम 50 वर्ष पता महावीर नगर रायपुर।















