कांग्रेस नेता द्वारा इस तरह पुलिसकर्मियों पर थूकने की हर कोई निंदा कर रहा है। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए थूकने की असली वजह बताई है…
नईदिल्ली (ए)। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस के ‘सत्याग्रह मार्च’ के बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह हिरासत में लिए जाने के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर थूकती हुई नजर आ रही हैं। इस तरह पुलिसकर्मियों पर थूकने की हर कोई निंदा कर रहा है। कांग्रेस नेता की इस हरकत पर दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने जा रही है। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए थूकने की असली वजह बताई है।
दरअसल, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ और सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में ‘सत्याग्रह मार्च’ निकाला। इसके बाद पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह हिरासत में लिए जाने के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर थूकती हुई नजर आ रही हैं।
दिल्ली भाजपा सचिव इंप्रीत सिंह बख्शी ने भी अपने ट्विटर यह वीडियो शेयर करते हुए कहा, ” ये महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेटा डिसूजा की हरकत है। यह फौजी महिलाओं पर थूक रही हैं, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है।
वहीं, वायरल वीडियो विवाद खड़ा होने पर नेटा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वह थूक नहीं रहीं थीं, बल्कि पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान उनके मुंह में कुछ गंदगी चली गई थी जिसे बाहर निकाल रही थीं।
उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मीडिया में मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) चलाया जा रहा है। पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान कुछ धूल और गंदगी मेरे मुंह में चली गई थी। मैंने उसे मुंह से बाहर निकाला था। सुरक्षा कर्मियों का अनदार करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। सत्यमेव जयते।”
ये महिला कांग्रेस की अध्यक्षा #NettaDSouza
की हरकत है।यह फ़ौजी महिलाओं पर थूक रही है, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है। pic.twitter.com/X2cHh6waGY
— Impreet Singh Bakshi ਇਮਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਖ਼ਸ਼ੀ (@impreetsbakshi) June 21, 2022
वहीं, इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं। अलका का दावा है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की, जबकि वह सिर्फ ‘जय जवान, जय किसान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रही थीं। उनके दावे पर फिलहाल पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
While detaining Congress workers, one of the protestors Netta D'Souza, President-All India Mahila Congress, obstructed/assaulted the police personnel on duty and spat over them for which criminal case is being registered under appropriate sections of the law: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 21, 2022
बता दें कि, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूछताछ सिर्फ उसके पूर्व अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिए की जा रही है, क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ भी संवैधानिक और कानूनी नहीं है।
















