महिला इंस्पेक्टर अपने प्रेमी के साथ सरकारी आवास में रंगरलियां मना रही थी। इस बीच खबर मिलते ही प्रेमी के परिवार वाले मुजफ्फरनगर से यहां आ गए। वे दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो दृश्य देखकर हैरान रह गए। थाने में दोनों की पिटाई की। इस दौरान पुलिस कर्मी वीडियो बनाते रहे…
आगरा (ए)। आगरा कमिश्नरेट में थाना रकाबगंज के आवासीय परिसर में शनिवार को शर्मनाक घटना हुई। थाना प्रभारी शैली राणा के सरकारी आवास पर मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर आए थे। तभी मुजफ्फरनगर से आए इंस्पेक्टर की पत्नी ने घरवालों संग धावा बोल दिया। दोनों की पिटाई की। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है। उधर, घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस आयुक्त ने वीडियो बनाने वाले दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया है। दो दरोगाओं समेत छह सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
रकाबगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक शैली राणा महिला थाने के पीछे सरकारी आवास में रहती हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे दो महिलाओं सहित 4-5 युवकों ने उनके घर के दरवाजे को पीटा। दरवाजा खुला तो घर में घुसे चले गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन नागर को घसीटकर बाहर लाए। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर बनियान पहने थे। युवकों ने पिटाई लगा दी। वहीं महिला इंस्पेक्टर के दोनों हाथ पकड़कर तमाचे जड़े। हाथ मरोड़ दिया। मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर की पत्नी ने गालीगलौज की। काफी देर तक चीख पुकार मची रही। इसी दरम्यान सूचना मिलने पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचीं। उसके कुछ देर बाद डीसीपी सिटी सूरज राय भी आ गए।
















