भिलाई। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश एवम प्रदेश के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के ऊप्पर बढ़ते अपराध एवम रायपुर में नाबालिग बालिका पर चाकू से वार करते हुए बाल पकड़कर पूरे गुढ़ियारी क्षेत्र में घुमाया गया जिसमे भूपेश सरकार की लाचारता दिखाई दी। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहा है और सरकार आंख बंद करके रखी हुई है इसको लेकर बुधवार को महिला मोर्चा भिलाई जिला द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन एवम चूड़ी भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक द्वारा कहा गया कि भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं की सुरक्षा में हर तरफ फेल है उन्हें शराब बेचने फुर्सत नहीं मिल रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शराब नीति के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में बलात्कार,मर्डर, लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में अशमर्थ है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। छत्तीसगढ़ में सरकार की हर नीति में फेल होती जा रही है जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा की जगह अपराध के गढ़ के नाम से जाना जाने लगा है हर तरफ लूट मर्डर बलात्कार जैसी घटनाएं दिखने लगी है। अध्यक्ष ने महिलाओं से अपील किया है कि आप सब के सहयोग से इस लबरी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
पुतला दहन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ट भाजपा नेत्री सरला आचार्य ,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता विश्वकर्मा ,साहिदा परवीन ,पूर्व महापोर निर्मला यादव ,पुष्पलता कर ,ईश्वरी कुशवाहा ,लक्समी बघेल, जिला उपाध्यक्ष मिथिला खिचरिया , मोगरा देशमुख ,रश्मि सॉ ,कांति वर्मा ,मंत्री उपासना साहू ,जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ,महमंत्री योगेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ल ,रूप राम साहू ,अशोक गुप्ता ,जोगेश्वर सोनी ,गजानंद बंछोर ,युवा मोरचा अध्यक्ष अध्यक्ष अमित मिश्रा ,सौरभ चटर्जी ,विनय सेन एवम बड़ी में सभी मंडलो से महिला एवम युवा एवम वरिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भिलाई जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने दी।















