BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने सरस्वती योजना के तहत किया साइकिल वितरण, कहा- शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई चरोदा का नाम रौशन करें छात्राएं

भिलाई-3। महापौर निर्मल कोसरे ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई – चरोदा की उत्कृष्ट पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा के प्रति राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पूरी संजीदगी से काम कर रही है। ऐसे में छात्राओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर पढ़ाई में ध्यान देकर अपना भविष्य संवारने में पीछे नहीं रहना चाहिए।

महापौर निर्मल कोसरे ने यह बातें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई-3 में सरस्वती साइकिल योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री कोसरे ने इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के 25 एवं स्वामी आत्मानंद जनता अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 16 छात्राओं को शासन की ओर से सरस्वती योजना के तहत साइकिल वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है। बालिका शिक्षा को लेकर भी सरकार बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरस्वती योजना के तहत मिली साइकिल से छात्राओं को विद्यालय आने जाने से सहूलियत होगी। छात्राएं अपने आपको किसी से कमजोर न समझे और अच्छे से पढ़ाई करते हुए भिलाई – चरोदा निगम क्षेत्र का गौरव बढ़ाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में मुख्यरुप से एमआईसी सदस्य देव कुमारी भलावी, ब्लॉक अध्यक्ष भिलाई-चरोदा मनोज मढ़रिया, प्राचार्य कन्या शाला सिन्हा, स्वामी आत्मानंद मीरा अनील कुमार, सुजीत बघेल, असफाक अहमद,अरुण वर्मा,आदि उपस्थित थे।

Related Posts