BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने नवीन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, स्मार्ट टायलेट का किया लोकार्पण

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे ने गुरूवार दिनांक 05/10/2023 को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में नये निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भिलाई चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रं. 38 सोमनी में यादव समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, पटेल समाज भवन के पास अहाता निर्माण कार्य, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यो का प्रारंभ विधिवत् पूजा अर्चना कर श्री कोसरे द्वारा किया गया।

वही वार्ड कं. 11 बिजली नगर में रोड, वार्ड कं. 22 चरौदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर निर्मल कोसरे द्वारा किये जाने के साथ 6 लाख की लागत से बन रहे स्मार्ट टायलेट का भी लोकार्पण किया गया।

आज के कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे के अलावा, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, पार्षद तुशांत वर्मा, पूर्व पार्षद गुडडु वर्मा, अशोक वर्मा, रामखिलावन वर्मा पार्षद सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Posts