BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने छठ व्रतधारियों से लिया आशीर्वाद: चरोदा बस्ती व जोन वन तालाब में घाट निर्माण के लिए की 5 – 5 लाख की घोषणा की

भिलाई-3। छठ महापर्व के अवसर पर भिलाई – चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में पहुंचकर व्रतधारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सूर्य देव एवं छठी मैया से सभी के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। श्री कोसरे ने चरोदा बस्ती तालाब व रेलवे कालोनी जोन वन तालाब में 5 – 5 लाख रुपए की लागत से घाट निर्माण कराने की घोषणा की।
भिलाई – चरोदा महापौर निर्मल कोसरे आज सुबह चरोदा बस्ती एवं रेलवे कालोनी जोन वन तालाब पहुंचे।

जहां उन्होंने छठी मैया की उपासना कर रहे माताओं और बहनों को चरण छू कर प्रमाण किया और सभी से आशीर्वाद लिया। माताओं और बहनों ने भी श्री कोसरे को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने जन आकांक्षा का सम्मान करते हुए घोषणा की कि चरोदा बस्ती तालाब व रेलवे कालोनी जोन वन तालाब में 5 – 5 लाख रुपए की लागत से घाट बनाए जाएंगे, जिससे आने वाले वर्षों में छठ पूजा के लिए इन तालाबों में आने वाले व्रती परिवारों को किसी तरह की परेशानी पूजा अर्चना करने में न हो। महापौर की इस घोषणा के बाद से क्षेत्र के नागरिकों में बड़ा हर्ष का माहौल बन पड़ा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकट रमना, मनोज डहरिया, एम. जॉनी, दीप्ति आशीष वर्मा, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, ठामेश्वरी साहू, पूर्व पार्षद बहल राम साहू, कांग्रेस नेता बीएन राजू, मो. आमिर, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव, शरद डोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भिलाई-3 के व्रतियों से भी की मुलाकात
महापौर निर्मल कोसरे ने रविवार की शाम को भिलाई-3 में छठ व्रतियों से मुलाकात की। उन्होंने बंधवा तालाब में अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम अर्ध्य देने पहुंचे व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके परिजनों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महापौर ने छठ पूजा के लिए तालाब में निगम द्वारा दी गई व्यवस्था को लेकर फीड बैक लिया। जिस पर व्रतधारियों ने संतुष्टि जताई और महापौर को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा महापौर निर्मल कोसरे ने उमदा, हथखोज एवं दादर वार्ड के तालाबों में जाकर भी छठ महापर्व पर अर्ध्य देने पहुंचे व्रतियों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

Related Posts