भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे आज अपने कार्यकाल के पहला बजट दोपहर 12 बजे पेश करेंगे। वार्षिक बजट पेश करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी उम्मीद है कि लाभ का बजट पेश किया जाएगा। आज महापौर निर्मल कोसरे अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। जिसमें करीब 8 से अधिक ऐसे विषय शामिल किए गए हैं जो इसके पहले भिलाई-चरोदा निगम की बैठक में शामिल नहीं किए जाते रहे हैं।
निगम के अधिकारी अक्सर बजट को पिछले साल से कॉपी पेस्ट कर तैयार कर दिया करते हैं। इस बार बजट में बहुत कुछ नया नजर आने वाला है। करीब 8 विषय ऐसे शामिल किए गए हैं जो मेयर की सोच है और क्षेत्र में आम लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए हैं। इससे लोगों को बहुत सुविधा मिलेगा।
महापौर ने बताया कि आम लोगों ने महापौर ने बजट को लेकर सुझाव मांगा था। जिसमें करीब 153 से अधिक लोगों ने अलग-अलग माध्यम से सुझाव दिया है। इनमें से बहुत से सुझावों को बजट में जगह मिल गई है। वहीं ऐसे सुझाव जो राज्य सरकार के स्तर के थे, उनको वहां भेजा जाएगा। जिन सुझावों को शामिल नहीं किए हैं, उनको आगामी साल में प्रस्ताव बनाकर शामिल किया जाएगा।
बजट की बैठक में साल 2022-23 के लिए अनुमानित बजट पेश किया जाएगा। इस पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। बजट की बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत गौरवपथ से विश्वबैंक कालोनी तक मॉडल रोड निर्माण की पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि 119.78 लाख की स्वीकृति व स्वीकृत व्यय राशि 99.06 लाख के अतिरिक्त व्यय राशि 20.72 लाख व पुनरीक्षित व्यय राशि 119.78 लाख की कार्योत्तर वित्तीय स्वीकृति के लिए बैठक में पेश किया जाएगा।















