BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर धीरज बाकलीवाल ने महिलाओं को जवाबदारी से कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान

 

दुर्ग। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय सीआरपी प्रशिक्षण जिला पंचायत दुर्ग में आयोजन किया गया जिसमें दुर्ग जिला के अंतर्गत नगर निगम व नगर पंचायत जैसे दुर्ग धमधा पाटन उतई जामुन अहिवारा। कुम्हारी रिसाली भिलाई चरोदा सभी स्थानों से सीआरपीओ को प्रशिक्षण दिया गया इन मास्टर ट्रेनर पीआरपी भारती व गीता के द्वारा पुस्तक संचालन उपस्थिति व बचत पंजी बैठक व प्रस्ताव पंजी ऋण पंजी और व्यक्तिगत पासबुक आदि पुस्तक संचालन की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के समापन में उपस्थित वहां पर महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं सिटी मैनेजर मुक्तेश कान्हे, अजय मिश्रा उपस्थित रहें। प्रशिक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही साथ उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

अपने विचारों से महिलाओं का मनोबल बढ़ाया इस कार्यक्रम में उपस्थित सीओ अनु कसार, अंजनी वर्मा, उषा साहू, उषा सिंह चौहान, सुनंदा फुलझेले, अंजू लता देशमुख, लक्ष्मी ठाकुर, सीआरपी रंजना चंद्राकर मधु कोसरे विमल यादव हेमलता ताम्रकार शेष जांगड़े पूनम साहू इस प्रकार इस कार्यक्रम में 45 सीआरपी उपस्थित रहे।

Related Posts