BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने ठगड़ा बांध का निरीक्षण कर 20 सितंबर तक काम पूरा करने के दिये निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 16 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। जल्द लोकार्पण होने की संभावना है। बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड और चारों ओर पाथवे पर दूधिया रौशनी ने इस बांध की खूबसूरती बढ़ा दी है।जिसका आज महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम अफसरों व ठेकेदारो के साथ निरीक्षण कर ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का चारो ओर घुमकर निरीक्षण किये।

निरीक्षण के अफसरों ने बताया कि सौन्दर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल व कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने माह के अंत 20 सितंबर तक पूरा करने की बात कही।महापौर ने कहा कि शहरवासियों को ठगड़ा बांध में नई पिकनिक स्पॉट चौपाटी की सौगात मिलने जा रही है। शहरवासी अब परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं मुहैया होगी।

उन्होंने कहा सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आ रहा है। निरीक्षण के मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले, भोला महोविया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,जितेंद्र समैया के अलावा ठेकेदार सहित आदि मौजूद रहें।

Related Posts