जल्द ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा महादेव/रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप्प के संचालित हो रहे अन्य स्थानों पर दी जावेगी दबिश…
भिलाई। दुर्ग जिले में महादेव एप्प, रेडूडी अन्ना एवं अन्य ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आई.डी.ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे।
इसी दौरान दिनांक 27.09.2022 को जगदलपुर एवं दिनांक 02.10.2022 को छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश में एण्टी क्राईम सायबर युनिट दुर्ग द्वारा दी गयी दबिश उपरांत आरोपियों से जप्त तकनीकी साक्ष्य एवं दस्तावेजों के सूक्ष्म अवलोकन के परिणाम स्वरूप लगभग 21 करोड़ रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के रूपयों के लेन-देन, लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों एवं चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है।
सभी संदिग्ध ट्राजेक्शन एवं बैंक खातों, मोबाईल नंबरों की जॉच सूक्ष्मता से की जा रही है, संदिग्ध बैंक खाता धारकों से गहन पूछताछ हेतु विस्तृत कार्य योजना एवं प्रभावी कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दुर्ग पुलिस की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा ऑन लाईन सट्टा एप्प के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संदिग्ध बैंक खाता धारकों से होगी गहन पूछताछ जारी है। अभी तक 15 आरोपियों से 31 नग मोबाईल, 10 नग लेपटॉप, 01 नग मॉनीटर, 01 नग सीपीयू, 03 नग की-बोर्ड, 04 नग माऊस, 03 नग ब्रॉडबैण्ड, 08 नग लेपटॉप चार्जर, 24 नग एटीएम कार्ड, 16 नग चेकबुक, 12 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 09 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 02 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद किए गए है।















