BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का निधन : पूरा संगीत जगत शोक में डूबा, पीएम मोदी गृहमंत्री शाह सहित कई लोगो ने जताया दुख

मशहूर सिंगर बप्पी लहरी के निधन से पूरा संगीत जगत स्तब्ध है. बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल ने जब इस बात की पुष्टि की तो बॉलीवुड समेत पूरे देश में मातम पसर गया. लता मंगेशकर के जाने की गम को देश भुला भी नहीं पाया था कि संगीत की एक हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया….

 

मुंबई (ए)। मशहूर सिंगर बप्पी लहरी के निधन से पूरा संगीत जगत स्तब्ध है. बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल ने जब इस बात की पुष्टि की तो बॉलीवुड समेत पूरे देश में मातम पसर गया. लता मंगेशकर के जाने की गम को देश भुला भी नहीं पाया था कि संगीत की एक हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बप्पी लहरी को बॉलीवुड के संगीत में पॉप म्यूजिक का तड़का लगाने का श्रेय जाता है. उन्होंने ही ऐसा सफल प्रयोग किया, जिसे करोड़ों लोगों ने खूब पसंद किया. उन्हें अक्सर लोग डिस्को किंग कहा करते थे. आज उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध हो गया है. बॉलीबुड के लिए उन्होंने 5 हजार से ज्यादा गानों को कंपोज किया था।

पीएम मोदी ने जताया दुख: बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि बप्पी लाहिड़ी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था. आने वाली पीढ़ियों तक लोग उनके संगीत को याद करेंगे. उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा. पीएम मोदी ने कहा कि, उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संगीत सम्राट के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है. बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

https://twitter.com/AmitShah/status/1493785829680226307?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1493785829680226307%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fbappi-lahiri-dies-in-mumbai-at-age-of-69-pm-modi-and-many-politician-express-grief-prt

Related Posts