//प्रेस विज्ञप्ति//
थाना सिमगा
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस
▪️अवैध शराब के खिलाफ सिमगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
▪️दीगर राज मध्य प्रदेश का 23 पेटी एवं 16 नग खुला हुआ गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब जप्त
▪️अवैध शराब को छत्तीसगढ़ लाकर बिक्री हेतु रखने वाले आरोपी को धर दबोचा गया
बलोदाबाजार। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार भाटापारा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमगा रामशरण सिंह द्वारा थाना सिमगा में दिनांक 11.05.2020 को पदभार ग्रहण करते ही थाने के समस्त अधिकारी /कर्मचारी को थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से शराब ,जुआ, सट्टा पर सख्त कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया गया था।
जिसके तारतम्य में दिनांक 12.05.2020 को उपनिरी हरीश साहू आरक्षक संतोष साहू, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, कमल प्रताप भैना, वीरेंद्र साहू, मनोज यादव को अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही हेतु दिए गए दिशा-निर्देश के परिपालन में सघन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चौरेंगा का दौलत साहू, अंदरुनी रास्ते से ग्राम चौरेंगा और भोथीडीह के मध्य रास्ते में नहर किनारे पुल के पास काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखा है।
कि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्परता के साथ गवाहों को लेकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। दौलत साहू ग्राम चौरेंगा और भोथीडिह के मध्य रास्ते में नहर किनारे पुल के पास शराब की पेटियों के साथ बैठा हुआ मिला। जिससे पकड़कर पूछने पर अपना नाम दौलत साहू निवासी ग्राम चौरेंगा थाना सिमगा का रहने वाला बताया। आरोपी दौलत साहू के पास से भूरे रंग की 23 पेटी जिसमें गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवं 16 नग खुला हुआ गोवा व्हिस्की जुमला 1120 पौव्वा कीमती 1,00,800 रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। कि आरोपी दौलत साहू पिता स्व. चुन्नीलाल साहू उम्र 28 वर्ष ग्राम चौरेंगा के द्वारा राज्य के बाहर मध्य प्रदेश का अंग्रेजी शराब विक्रय कर राज्य शासन का राजस्व क्षति पहुंचाना अपराध धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी दौलत साहू को दिनांक 13.05.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जप्ती
▪️23 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवं 16 नग खुला हुआ गोवा व्हिस्की जुमला 1120 पौव्वा
▪️कीमती 1,00,800 रुपए
गिरफ्तार आरोपी का नाम
▪️दौलत साहू पिता स्व. चुन्नीलाल साहू उम्र 28 वर्ष ग्राम चौरेंगा थाना सिमगा









