BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

‘मन की बात’ के 107वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा- वोकल फॉर लोकल अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है

पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हैं. इस बार पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 107वें एपिसोड को संबोधित किया. मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत उस दिन को कभी नहीं भूल सकता जब उसने अपने सबसे जघन्य आतंकवादी हमले का सामना किया था. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों को संविधान दिवस शुभकामनाएं भी दीं।

26/11 आतंकी हमले को किया याद पीएम मोदी ने 26/11 आतंकी हमले को लेकर कहा, “26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते. इसी दिन देश में सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को दहला दिया था. लेकिन, ये भारत की क्षमता है कि हम उस हमले से उबर गए और अब आतंकवाद को भी पूरे साहस के साथ कुचल रहे हैं।”

संविधान दिवस को लेकर क्या बोले पीएम? प्रधानमंत्री ने कहा, “आज ही के दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था. मैं संविधान दिवस पर देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. समय, परिस्थिति और देश की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न सरकारों ने संविधान में संशोधन किए।”

डिजिटल पेमेंट की बढ़ोतरी पर खुशी जताई
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली के मौके पर नकद पेमेंट करके सामान खरीदने का चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है और लोग अब ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं. यह काफी उत्साहवर्धक है।

‘स्वच्छ भारत अभियान ने लोगों की सोच बदली’
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है. आज यह पहल राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन गई है, जिससे करोड़ों देशवासियों का जीवन बेहतर हुआ है. उन्होंने कहा कि इस अभियान ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है।

‘पेटेंट आवेदनों में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी’ इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन ही आज के भारतीय युवाओं की पहचान है. टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन से उनकी इंटलेक्चुअल प्रोपर्टीज में लगाता बढ़ोतरी होनी चाहिए. ये देश के सामर्थ्य को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है. पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि 2022 में भारतीयों के पेटेंट आवेदनों में 31 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

‘जल संरक्षण 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. जल संरक्षण करना जीवन बचाने से कम नहीं है. इसी भावना के साथ जब हम कोई कार्य करते हैं तो हमें सफलता भी मिलती है. इसका उदाहरण देश के हर जिले में बन रहे ‘अमृत सरोवर’ हैं।

‘वोकल फॉर लोकल से अर्थव्यवस्ता मजबूत’
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है. इस दौरान लोगों में भारत में बने प्रोडक्ट्स खरीदे. उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।

Related Posts