BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मध्यप्रदेश में दो नये जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी: अब जिलों की संख्या हुए 55, मैहर और पांढुर्णा के क्लेक्टर भी हुए नियुक्त

मध्य प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर एक के बाद एक कई घोषणाएं हो रही हैं. गुरुवार को भी बड़ी खबर सामने आई है, राज्य में दो नए जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है…

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है. शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए फैसले के मुताबिक गुरुवार को राज्य के दो नये जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इनके नाम हैं, मैहर और पांढुर्णा. इन दोनों ही जिलों के क्लेक्टर भी नियुक्त किए गये हैं. अब मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले हो गये।

कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई थी गुरुवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसके मुताबिक पांढुर्णा जिले में सौसर और पांढुर्णा तहसील आएगी वहीं मैहर जिले में अमरपाटन, मैहर और रामनगर तहसील आएगी. अब इसके बाद राज्य में कुल जिलों की संख्या 55 हो जाएगी।

दो नए जिलों के गठन से वहां के लोगों को सरकारी कामकाज में सुविधा होगी. तहसील के लोगों को अब अपने काम के लिए दूर नहीं जाना होगा. बता दें कि राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से एक के बाद एक घोषणाएं हो रही है. राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. गुरुवार को अपने जबलपुर दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने राज्यवासियों को 12 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

 

Related Posts