BREAKING

Uncategorised

मध्यप्रदेश के 18 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी तथा 02 किलो अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

बेमेतरा। थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत चौकी कंडरका पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोरसी के राजू पारधी एवं उसकी पत्नि बुधकुंवर पारधी अपने गोदाम कमरे में अवैध रूप से बिक्री हेतु बिना अनुज्ञप्ति पत्र के अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब एवं मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर चौकी कंडरका व थाना बेरला स्टाफ गवाहो के साथ मौके पर पहुचकर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी राजू पारधी पिता कुंवर सिंह पारधी उम्र 45 वर्ष ग्राम बोरसी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से गोदाम कमरे में रखे अवैध रूप से बिक्री हेतु एमपी के 17 पेटी देसी मसाला शराब 848 पौवा व 01 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब 50 पौवा कुल 18 पेटी शराब 898 पौवा (161,640ml) जुमला कीमती करीबन 90,800/- रूपये को 34 (2) 36 आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया।
तथा उपरोक्त मकान में ही 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 24,000/- रुपये को आरोपिया बुधकुंवर पारधी पति राजू पारधी उम्र 42 साल साकिन बोरसी चौकी कंडरका थाना बेरला के कब्जे से जप्त कर धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Related Posts