BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मददगार बनकर जरूरतमंदों के बीच पहुंचे पार्षद दया सिंह, रेलवे स्टेशन और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बांटे कंबल

भिलाई। कड़ाके के ठंड के बीच भिलाई में मददगार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बनकर पहुंच रहे हैं। उनकी मदद कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, दुकान या फुटपाथ में सोने वाले लोगों को कंबल बांटने का काम भिलाई-दुर्ग में बोल बम समिति कर रही है।

समिति के अध्यक्ष, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य व पार्षद दया सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रात-8 बजे से निकले और रात-12.30 बजे तक भिलाई के अलग-अलग इलाकों में जाकर कंबल का वितरण किया। इस पुनित कार्य में दया सिंह के साथ सहयोगी के रूप में बोल बम समिति के बृजेंद्र मिश्रा, विवेक कौशल, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, पवन मिश्रा, प्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

मच्छरदानी ओढ़कर सोए हुए थे लोग
कंबल वितरण के दौरान दया सिंह ने बताया कि, हम पिछले 8 सालों से ठंड के सीजन में कंबल वितरण का कार्यक्रम कर रहे हैं। इस बार भी हमारे युवा साथियों ने ये बीड़ा उठाया। रात 8 बजे से रात-12.30 बजे तक अलग-अलग जगहों में पहुंचे।

कई लोग तो सिर्फ मच्छरदानी को ओढ़कर सोए हुए थे। उन्हें जब कंबल दिए तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह देखकर बड़ी खुशी हुई। हम आगे भी ये अभियान चलाएंगे।

कंबल ओढ़कर गदगद हुए लोग, चेहरे पर आ गई मुस्कान
नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे जब दया सिंह की टीम पहुंची तो एक बुजुर्ग कंबल पाकर गदगद हो गया। उसने कहा, दया सिंह लॉकडाउन के समय में भी हमारे पास मदद करने आए थे। मेरा कोई घर नहीं है और इसी फ्लाईओवर के नीचे दिन बितते हैं।

अब ओढ़ने के लिए कंबल नहीं था, दया सिंह ने वो भी दे दिया। कंबल पाकर बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने दया और उनकी टीम को खूब सारा आशीर्वाद भी दिया।

Related Posts