गरियाबंद। मामला थाना पाण्डुका क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम अतरमरा का है जहां के निवासी मनोहर निषाद पिता द्वारू निषाद उम्र 56 वर्ष द्वारा अपने पुत्र उमेश निषाद के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना पाण्डुका में दर्ज कराया गया था जिसके उपरान्त् थाना पाण्डुका द्वारा गुमशुदा के पता तलाश में जुट गये पता तलाश दौरान ग्राम अतरमरा, मारिया तालाब के उपर नर्सरी के पास एक पुरूष के लाष मिलने की सूचना पर तत्काल थाना पाण्डुका पुलिस द्वारा मौका जाकर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पंचनामा में शव को गुम इंसान उमेश निषाद का होना पहचान करने पर पी0एम0 कार्यवाही करायी गई। उक्त हालात की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल द्वारा जिले के आला अधिकारीगण को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में मामले की बारिकी से अनुसंधान करने थाना प्रभारी पाण्डुका को निर्देषित की गई थी प्रकरण में डाॅ. द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु विद्युत करंट से होना बताया गया तथा जाॅच दौरान गवाहों के कथन संदेही आरोपी बसंत ध्रुव पिता मंगल ध्रुव उम्र 55 वर्ष को तलब कर कडाई से पुछताछ करने पर बताया की जंगली जानवरों को मारने के लिए अपने खेत के नलकुप (बोर) से अवैध रूप से विद्युत करंट लेकर खेत मेढ तथा तलाब मेढ में फैला दिया था। यह जानते हुए की इसमें किसी की भी मृत्यु हो सकती है। में मृतक वहाॅ जाकर विद्युत करंट के चपेट में आ गया तथा उसकी वही मृत्यु हो गयी थी। जिसे दुसरे दिन संदेही आरोपी द्वारा जा कर देखने पर मृतक विद्युत तार में फंसा हुआ मृत पडा था जिसे गांव के ही अन्य तीन लोगो के साथ मृतक के शव को घटना स्थल से लगभग 500 मीटर दूर मालिया तलाब जंगल में छुपा दिया था बताया आरोपी के मेमोरण्डम कथन पर छुपाकर रखे बिजली का तार व शव को उठाकर ले गये डंडा को बताने पर वजह सबुत में जप्त किया गया अरोपी द्वारा जानबुझकर जीव जन्तुओं तथा आम आदमियों को हानी पहुॅचना जानते हुए अपने खेत मेड़ में विद्युत करेंट लगा दिया था जिसकी चपेट में आकर मृतक उमेष निषाद की मृत्यु हो गयी। आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 304, 201, 34 भादवि का पाये जाने से थाना पाण्डुका में अपराध क्रमांक 121/2020 धारा धारा 304, 201, 34 भादवि कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
- बसंत ध्रुव पिता मंगल ध्रुव उम्र 55 वर्ष, 2.ललित राम सौंरा पिता चैतुराम सौंरा उम्र 35 वर्ष, 03. हेमराज ध्रुव पिता रामगुलाल ध्रुव उम्र 36 वर्ष, 04. चन्द्रषेखर सौंरा पिता जयसिंह सौंरा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी ग्राम कुम्हरमरा, थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद






