नईदिल्ली (ए)। गुरुवार 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य सुबह 8 बजकर 08 मिनट पर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ परम पावन उत्तरायण भी प्रारंभ हो जाएगा। यहां यह ध्यान रखना है कि संक्रांति पुण्य काल 14 जनवरी के सूर्योदय से ही शुरू होगा और दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। इसमें पितृ श्राद्ध जरूर करें। तिल, कंबल,घी आदि का दान, होम आदि करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होकर संपत्ति आदि प्रदान करते हैं। हर राशि पर इनका प्रभाव इस प्रकार होगा:
मेष : जिस कार्य के लिए प्रयत्नशील होंगे, उसमें सफलता निश्चित ही मिलेगी। पदोन्नति और इच्छानुसार तबादला भी होगा।
वृष : अचानक परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रियजनों से बिछुड़ना होगा। कार्यों में सफलता कठिन होगी। नए कार्यों में बाधा।
मिथुन : बीमारी की आशंका। कलह-क्लेश से परिवार में तनाव। अधिकारी नाराज। भ्रम के कारण हानि।
कर्क : यात्रा करनी होगी। खाने-पीने में सावधान रहें। प्रतिष्ठा में कमी। मानसिक भ्रम से हानि। शारीरिक श्रम में वृद्धि। र्
ंसह : रोगों का नाश होगा। शत्रु पराजित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। खेलकूद में रुचि और सफलता मिलेगी।
कन्या : अनावश्यक मानसिक कष्ट। बीमारी आदि की आशंका। प्रियजनों से बिछुडें़गे या उनकी याद आएगी।
तुला : सभी प्रकार के सुखों में कमी रहेगी। पूरे महीने बीमारी होने की आशंका से भयभीत रहेंगे।
वृश्चिक : सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि। यात्रा लाभप्रद। शत्रुओं को पराजित करेंगे। नवीन कार्ययोजना में सफलता।
धनु : धन का अपव्यय होगा। सुख में कमी। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जाने का भय रहेगा।
मकर : शारीरिक परिश्रम, धन अपव्यय। गुस्सा होने से हानि।
कुंभ : गलत योजना में धन हानि। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जा सकते हैं। निकटतम दोस्त धोखा देंगे।
मीन : पदोन्नति मिल सकती है। उपहार और पुरस्कार मिलेंगे। आय में वृद्धि। पुरानी बीमारी से मुक्ति। आय के नए साधन बनेंगे।










