उदयपुर के प्राचीन भगवान मंशापूर्ण हनुमान को जन्मोत्सव पर 11,11 मीटर लंबी मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई. दावा किया जा रहा है कि यह विश्व की सबसे लंबी पगड़ी है…
उदयपुर (ए)। पूरे देश में गुरुवार को बड़े धूम-धाम से हनुमान जयंती मनाई गई. देश भर में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए. शोभायात्राएं निकाली गईं. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ हो हुए. ऐसे में उदयपुर में एक अलग ही अनुष्ठान हुआ. यहां प्राचीन मंदिर में भगवान हनुमान को 11,11 मीटर लंबी मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई।
दावा किया जा रहा है कि यह विश्व की सबसे लंबी पगड़ी है. इसके अलावा उदयपुर में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा बुधवार से ही कार्यक्रमों का दौर चल रहा था. बुधवार को भी हिन्दू संगठनों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई. इसके अलावा अलग-अलग मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया।
उदयपुर के प्राचीन भगवान मंशापूर्ण हनुमान को जन्मोत्सव पर 11,11 मीटर लंबी मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई. यहां कई सालों से चली आ रही परंपरा को जीवंत रखते हुए मंशापूर्ण मित्र मंडल ने यह कार्यक्रम किया. भगवान हनुमान की इस पगड़ी की शोभायात्रा भी निकाली गई. लेकिन इससे पहले मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी भगवान मंशापूर्ण हनुमान के दर्शन करने के लिए पहुंचे. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान को भोग भी लगाया. इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारियों ने विधि विधान से पूरी पूजा संपन्न करवाई।
पूजा के बाद लक्ष्यराज सिंह की मौजूदगी में शोभायात्रा की शुरुआत हुई. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मंदिर में आने के दौरान बड़ी तादाद में भक्तों की भी भीड़ पहुंच गई. पुजारी पवन शर्मा ने बताया कि मंदिर मंडल से पाग शोभायात्रा निकाली गई. यह पगड़ी विश्व की सबसे लंबी पगड़ी है. पगड़ी शाम को पहनाई गई. इसके बाद 56 भोज हुआ. फिर भजन संध्या और भोजन प्रसादी हुई. बड़ी संख्या में भक्त मंशापूर्ण भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए पहुंचे।









