BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मंत्री के यहां ईडी ने सुबह सुबह की छापेमारी, कथित राशन घोटाला से जुड़ा है मामला

ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे हैं। बता दें, ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे…

कोलकाता (ए)। बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है. ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे. यह छापेमारी कथित राशन घोटाले से जुड़ी है जिसकी जांच ईडी कर रही है. ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी कथित राशन घोटाला मामले से जुड़ी है। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे हैं। बता दें, ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

 

Related Posts