


भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई-दुर्ग के अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के समापन प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर नेहरू नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रदेशाध्यक्ष का जगह जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। मंडल प्रशिक्षण शिवित के समापन समारोह में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपाइयों ने किया जगह जगह जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, संतोष बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, भिलाई चरोदा निगम महापौर चंद्रकांता मांडले, राकेश पाण्डेय, माया बेलचंदन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, शिव तमेर, उषा टावरी, रामानंद मौर्य, संजय खन्ना, प्रमोद अग्रवाल, आनंद गौतम, अनिल सोनी, फनेन्द्र पांडेय, संतोष सोनी, विजय जयसवाल, कीर्ति नायक, पुष्पा गेन्द्रे, कंचन सिंह, मंजूषा साहू, प्रवीण सोनी, संदीप अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, भोला साहू टाटा शोभा, पूनम शुक्ला, संध्या आचार्य, राजेश्वरी रेड्डी, संध्या साहू, आशा उमरे,बी.रवि राव, गोपाल विष्ट, चंद्रिका यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।










