आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम को गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सुबह तीन बजे नांदयाल स्थित नायडू के कैंप में पहुंची थी…
नईदिल्ली (ए)। तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है. टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है. भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग ने आज शनिवार 9 सितम्बर सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की. नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। चंद्रबाबू नायडू को सुबह तड़के नांदयाल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे. उन्हें गिरफ्तार करने नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी।
नायडू के बेटे नारा लोकेश हिरासत में समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है. टीडीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकेश का वीडियो भी जारी करते हुए बताया है कि पुलिस ने उन्हें (लोकेश) चंद्रबाबू नायडू से मिलने जाने से रोक दिया।
#WATCH | Criminal Investigation Department (CID) arrest former Andhra Pradesh CM and TDP chief N Chandrababu Naidu.
(Video Source: TDP) pic.twitter.com/W2KN3BDUjY
— ANI (@ANI) September 9, 2023
3 बजे ही पहुंच गई थी पुलिस सीआईडी और पुलिस की टीम नायडू को गिरफ्तार करने सुबह 3 बजे ही पहुंच गई थी, लेकिन पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा बल ने उन्हें रोक दिया और कहा कि नियम के मुताबिक वे सुबह 5.30 बजे से पहले किसी को नायडू के पास जाने नहीं देंगे. उस समय नायडू अपने कारवां (खास तौर पर तैयार बस) के अंदर सो रहे थे. आखिरकार सुबह 6 बजे पुलिस ने बस का दरवाजा खटखटाया और नायडू को गिरफ्तार किया गया।
क्या है मामला? चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम (एपीएसएसडीएस) मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. 2016 में टीडीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से एपीएसएसडीसी की स्थापना की गई थी।
Andhra Pradesh | "I did not commit any malpractice or corruption. CID arrested me without any proper information and I asked them to show the evidence but they refused to show and attached my name to the FIR without my role," says Andhra Pradesh CM and TDP chief N Chandrababu… https://t.co/gL1NJQFrqg pic.twitter.com/XCSogA8CeC
— ANI (@ANI) September 9, 2023
आंध्र प्रदेश सीईडी की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित घोटाले की जांच कर रहा है. आरोप है कि मेसर्स डीटीएसपीएल, इसके निदेश और अन्य ने शेल कंपनी की मदद से बहुस्तरीय लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया. फर्जीवाड़े के जरिए 370 करोड़ रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
नायडू ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका हाल ही में नायडू ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. 6 सितंबर को अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता को संबोधित करते हुए टीडीपी सुप्रीमो ने कहा था, “आज या कल वे (वाईएसआरसीपी सरकार) मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं. वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे।”















