BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भोले बाबा का बारात इस वर्ष गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करायेगा : अध्यक्ष दया सिंह

भिलाइ। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया की बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भोले बाबा की बारात महाशिवरात्रि पर्व पर विगत 12 वर्षों से निकाली जा रही है यह आयोजन का 13 वर्ष है। भगवान भोलेनाथ की बारात 11 मार्च दिन गुरुवार दोपहर लगभग 12.00 बजे इंदिरानगर, हाथखोज शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर निकाली जाएगी। बारात में 101 झांकियां मंडली छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, भाटापारा, जांजंगिरी, चांपा, जगदलपुर और कांकेर से आ रही है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शिव पार्वती, भूत पिशाच, राम, रावण, विभीषण, बंदर और भालू के रूप में दिखेंगे। आंध्र प्रदेश राजमंड्री और अगोरा परमेश्वर गोदावरी, बद्रीकाली, दशावतार और लंभा पुतला 20 फीट की झांकी, पंजाब की रोशनी भांगड़ा ढोल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश बजरंगी अखाड़ा दिल्ली से मनोज एंड पार्टी, जबलपुर से नीतू बुंदेला की संगीता की झांकी प्रस्तुति, विजयवाड़ा के आकर्षक झांकी, बस्तर के ततपाड नृत्य, केरल के विश्व प्रसिद्ध थय्यम कल्परुपम कथकली नृत्य झांकी, अयोध्या राम मंदिर के विशाल झांकी और भजन सम्राट दुकालू यादव की प्रस्तुति, धन्नू धुमाल पार्टी, पावर जोन डीजे राजनांदगांव, हर्ष डीजे शारदा, डीजे सायरन, डीजे वैष्णव आर्ट राजनांदगांव दुर्ग की 12 फुट की 11 मनमोहन झांकी इस राम रथ, रावण राम रावण युद्ध, गंगा अवतार, भोले बाबा की अघोरी रूप झांकी एवं भूतों की मंडली के दर्शन गणेश जी की मातृ पितृ का पूजन, ब्रह्मा, विष्णु, महेश त्रिदेव दर्शन की विशाल झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगा। साधु संतों जन उज्जैन, बनारस और आसाम में सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित होंगे। बारात में 31000 आमंत्रण कार्ड भिलाई दुर्ग जिले आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जा चुका है।
इस बार बाबा के बारात को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की भी तैयारी की जा रही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख 10 मार्च को अपनी टीम के साथ आ रहे है, इस तेरहवें वर्ष में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होता है तो यह हम सबके लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।श्री सिंह ने कहा कि बाबा के बारात में कोरोना के नियम का भी पालन किया जायेगा। शिव विवाह की बारात महोत्सव महापर्व में संपूर्ण खर्च समिति के पदाधिकारियों द्वारा वहन किया जाता है इसीलिए किसी भी प्रकार के चंदे एवं सहयोग राशि किसी नहीं ली जाती है। भिलाई दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ शिव भक्तों से निवेदन है कि वह भोलेनाथ की काल्पनिक विवाह में सम्मिलित होकर के इस वर्ष के महापर्व के रूप में मनाये। पत्रकार्रवाता मे समिति के प्रमोद सिंह, गौरव, प्रशांत, निर्मल सिंह, प्रदेश महासचिव दिलीप शर्मा, जहीर खान, ईश्वर उपाध्याय, नन्दू गुप्ता, गौरव,  प्रदीप सोनी, शंभु प्रसाद, प्रशांत, राकेश प्रसाद, प्रेम कुमार, नंदू अग्रवाल, निर्मल सिंह, कमलेश यादव, अजय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts