भिलाई। भोजपुरी परिषद की बैठक सोमवार दिनांक 7 अक्टूबर को काली मंदिर जोन 2 सब्जी मार्केट में शाम 5 बजे से रखी गई, जिसमें परिषद के प्रमुख सदस्य उपस्थित हुए। इस बैठक में स्थानीय महिला समाज भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छठ पूजा के अवसर पर भोजपुरी एवं छत्तीसगढ़ी मिलन समारोह के नाम से एक आयोजन प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सभी लोगों ने सहर्ष समर्थन दिए।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के दिन 1 नवंबर को होगा, इस सम्मेलन में समाज के गणमान्य लोगों को सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने उद्योग, शिक्षा, खेल, चिकित्सा व सामाजिक कार्य के क्षेत्र में जन सेवा में किया हो चाहे महिला हो या पुरुष हो उसका सम्मान किया जाएगा।
अपनी भाषा व बोली के साथ छत्तीसगढ़ भाषा को जन- जन तक पहुंचाने का भी प्रचार प्रसार के माध्यम से किया जाएगा, छठ पूजा के महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का काम भोजपुरी परिषद करेगी।
भोजपुरी क्षेत्र के समस्त महापुरुषों के नाम से सम्मान किया जाएगा अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की गई साथ में सभी पदाधिकारियों से अपील किया गया कि वो अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने तक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचार करे साथ ही अपना सुझाव जरूर दें।
यह कार्यक्रम कहा पर किया जाएगा कृपया इसका भी सुझाव दे, सभी लोगों से अपील किया गया है कि प्रतिदिन कोई न कोई सुझाव आनी चाहिए आगामी बैठक रविवार को की जाएगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, बीपी सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, मृत्युंजय भगत, राजीव रंजन शर्मा, राजेश प्रसाद शुक्ला, टी. पांडे, साहेब प्रसाद शाह, अमरनाथ शर्मा, सुचित्रा शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, सोमारी देवी, पुष्पा देवी, प्रभा देवी, निर्मला देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
















