भिलाई। निगम प्रशासन की लापरवाही से एक और युवा नाम लकी उम्र 20 वर्ष कल सुबह 8 बजे तालाब में वालीवाल बॉल निकालने के क्रम में डूबने से अपनी जान गवाई, जबकि उसे तैरने आता था फिर भी गंदगी ज्यादा होने के कारण उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा यह एक दुखद घटना है।
ज्ञात हो की नेहरु नगर गार्डन जो की गुरुद्वारा के समीप स्थित है जिसमे एक तालाब है जो भेलवा तालाब के नाम से जाना जाता है तालाब में इतनी गंदगी है की पूरा तालाब जलकुम्भी से भरा पड़ा है। जिसमें तालाब का पानी गन्दा हो गया है। निगम एवं प्रशासन साफ़ सफाई में कोईध्यान नहीं दे रहा है, आये दिन उसमे से बदबू आती रहती है।

तालाब का रख रखाव की जवाबदारी निगम प्रशासन की है जबकि जोन 1 का कार्यालय गार्डन के बगल में होने के बाद भी उसके रख रखाव की कोई वयवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है।

इस विषय को संज्ञान में लेते हुए आज लोकश पाण्डेय,
महामंत्री, के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई द्वारा नगर निगम भिलाई जूनवानी नेहरू नगर जोन आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। जिसमें भेलवा तलाब की साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की गई मांग पूर्ण न होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसमें मुख्य रूप से विशाल सिंह , एकाग्र शुक्ला, राहुल सेन, रजत पाण्डेय, हरशु मेश्राम, नवीन आदि उपस्थित थे।















