BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भूपेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ने 101 विशिष्ट जनों का किया सम्मान

भिलाई तीन। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 2 साल कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले 101 विशिष्ट जनों का जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है जिससे जनता को लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सफलतम 2 वर्ष का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। भूपेश सरकार ने अपने 36 घोषणापत्र में से 22 घोषणाओं को अब तक पूरा कर चुका है। किसानों का कर्जा माफ, ₹2500 में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, मोर जमीन मोर मकान, शहरी स्वास्थ्य सलाम योजना, दाई दीदी क्लीनिक, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत ₹2 किलो में गोबर खरीदी, वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता संग्रहण, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, गढ़ कलेवा योजना, पौनी पसारी, राजीव गांधी स्वावलंबन योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं को भूपेश सरकार ने लागू किया है, जिसके चलते कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ कीअर्थव्यवस्था में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ऑटो सेक्टर के क्षेत्र में लगातार छत्तीसगढ़ ग्रोथ कर रहा है। भूपेश सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना का लाभ आम लोगों को मिल रहा है।
भूपेश सरकार की इस उपलब्धि पर विभिन्न समाज प्रमुखों, राम मंदिर, काली मंदिर, मस्जिद कमेटी, सफाई कर्मचारी, कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाएं, किसान, छोटे व्यापारी, स्वास्थ्य कर्मचारी आदि 101 विशिष्ट जनों का साल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया ने किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, पार्षद गण मोहन साहू, पप्पू चंद्राकर, राजेश बघेल, बी एन राजू, डॉ बालमुकुंद वर्मा, बहलराम साहू, संतोषी निषाद, टिकेश्वर वर्मा, आशीष वर्मा, कुंती लहरें, विमला बंछोर, किरण नायडू, जामुल पालिका अध्यक्ष सरोजिनी चंद्राकर, दुलारी वर्मा, बिटावन वर्मा, रानी वर्मा, कलिंदरी वर्मा, ईश्वर साहू, उपेंद्र पाल, अशफाक अहमद, मोहम्मद अमीर, भागी निर्मलकर, लोकेश जयसवाल, राकेश वर्मा, रविंदर पाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमुद मढरिया, पूजा सिंह, राम कुमार मंडावी, अगनू ठाकुर, सेवक वर्मा, डॉ नौशाद सिद्दीकी, मिलिंद दानी, कुर्मी समाज के अध्यक्ष रमाशंकर वर्मा, साहू समाज के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, काली मंदिर समिति के अध्यक्ष, राम मंदिर के अध्यक्ष रंगा राव सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Posts